Nainital News: नंदा देवी महोत्सव के लिए तैयारियों पर चर्चा
नैनीताल, अगस्त 9 -- Nainital News: भवाली। नंदा देवी महोत्सव को लेकर रविवार को देवी मंदिर में महोत्सव समिति की बैठक हुई। समिति अध्यक्ष मनीष साह के नेतृत्व में नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कंचन सुयाल, एडवोकेट प्रशांत जोशी को उपाध्यक्ष, योगेश जोशी, आशुतोष चन्दोला, मनोज कनवाल, सोनू सिजवाली को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित पांडे, कमलेश बिष्ट को महासचिव बनाया गया। अध्यक्ष मनीष साह ने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.