नैनीताल, अगस्त 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। श्री नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को श्री राम सेवक सभा नैनीताल में लोगों की बैठक हुई। इस दौरान महोत्सव को भव्यता के साथ आयोजित करने व नगर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने पर चर्चा हुई।सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया, कि इस वर्ष श्री नंदा देवी महोत्सव 16 से 23 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ दीपदान कार्यक्रम के लिए सभी नागरिकों से अपने घरों से दीपक लाने का अनुरोध किया गया। महोत्सव के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग देने की बात कही। इस दौरान मनोज साह, प्रो. ललित तिवारी, पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद विवेक वर्मा, राकेश कुमार, भगवत रावत, रमेश प्रसाद, पूर्व सभासद दीपक कुमार ...