Nainital News: नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां तेज, 22 समितियों का गठन
नैनीताल, अगस्त 3 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। श्रीराम सेवक सभा ने 16 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले नंदा देवी महोत्सव 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए आयोजन के सफल संचालन के लिए 22 समितियों का गठन किया है। विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों को सौंपी गई है। सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि कदली वृक्ष समिति में बिमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, हीरा सिंह, गोधन सिंह, भुवन बिष्ट और राजेंद्र बजेठा को शामिल किया गया है। मूर्ति निर्माण का दायित्व चंद्र प्रकाश साह एवं उनकी टीम को सौंपा गया है। मंडप निर्माण समिति में घनश्याम लाल साह, मुकेश जोशी, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र लाल साह, अशोक साह, राजेंद्र बिष्ट, गिरीश जोशी और हिमांशु जोशी को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि मंडप व्यवस्था, देवी भोग, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.