Nainital News: धारी के बाजारों में सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग
नैनीताल, अगस्त 12 -- Nainital News: नैनीताल। धारी ब्लॉक के पदमपुरी बाजार, गुनियालेख बाजार और पलड़ा बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बुधवार को डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा। शर्मा ने कहा कि इन बाजारों में ग्रामीण रोजाना दैनिक उपयोग की सामग्री खरीदने आते हैं। इसके अलावा बैंक, स्कूल और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी बच्चे और लोग आते रहते हैं। लेकिन बाजारों में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। मनोज शर्मा ने बताया कि डीएम ने शौचालय निर्माण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.