नैनीताल, अगस्त 9 -- Nainital News: गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में बीते शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति एवं अभिभावक शिक्षक संघ का गठन किया गया। हेमा देवी को एसएमसी अध्यक्ष व लाभांशु पिनारी को पीटीए अध्यक्ष जबकि मदन सिंह जलाल को पीटीए सचिव चुना गया। प्रधानाचार्य हरीश राम ने अभिभावकों से विद्यालय एवं गांव के सर्वांगीण विकास में सहयोग की अपील की। इस मौके पर विकास थापा, प्रकाश यादव, मोहन चंद गहतोला, आशा, प्रियंका, सुनील कुमार, त्रिलोक सिंह, मोहन बिष्ट, नीमा, विनोद कुमार, उषा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...