नैनीताल, नवम्बर 27 -- Nainital News: नैनीताल l बीते दो दिन छाई धुंध के बाद नैनीताल में शुक्रवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही। आसमान साफ रहने से मौसम सुहावना बना रहा। धूप खिलने से ठंड से राहत मिली और पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते गुरुवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...