नैनीताल, नवम्बर 7 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। दोस्तों संग नैनीताल घूमने आया एक युवक चाइना पीक की ट्रेकिंग के दौरान रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। ट्रेकिंग से लौटते समय दोस्तों से बिछड़ने के बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग और दमकल विभाग की टीमों ने जंगल में देर रात तक सर्च अभियान चलाया। दूसरे दिन की तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार को भी विभागीय टीमें जंगल में उसकी तलाश में जुटी रहीं।जानकारी के अनुसार बिहार के मुंगेर जिले के पहरपुर निवासी अर्नव सिंह भीमताल स्थित ग्राफिक एरा कॉलेज का छात्र है। बीते दिनों उसके गांव के तीन दोस्त आलोक राज, ओम जी और ऐश्वर्य राज उससे मिलने पहुंचे थे। शुक्रवार को हल्द्वानी में ठहरे चारों दोस्त घूमने के लिए नैनीताल आए। दोपहर करीब दो बजे चारों चाइन...