Nainital News: देवी मंदिर भवाली में 13 को मनेगा मूर्ति स्थापना दिवस
नैनीताल, जुलाई 10 -- Nainital News: भवाली। नगर के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन देवी मंदिर में सोमवार 13 को मूर्ति स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी मूर्ति स्थापना दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ से होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में परिवार और इष्ट मित्रों सहित पहुंचकर पूजा-अर्चना करने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। कार्यक्रम के आयोजन में वीरेंद्र दनाई, विनय गोस्वामी, मोहित कपकोटी, संजय लोहनी, शेखर जोशी, शैलेंद्र सिंह रौतेला सहित युवा एकता मंच भवाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.