नैनीताल, जुलाई 4 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। देवीधूरा-बसानी मोटर मार्ग पर एक सप्ताह पूर्व कराया गया पेचवर्क सवालों के घेरे में आ गया है। सड़क पर मरम्मत कार्य के बावजूद कई बड़े गड्ढे अभी भी बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पेचवर्क के दौरान केवल कुछ छोटे गड्ढों को भरा गया, जबकि कई बड़े और खतरनाक गड्ढों को नजरअंदाज कर दिया गया। इससे मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा बना हुआ है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बरसात में दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सड़क के सभी गड्ढों की जल्द मरम्मत और कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग की है। इस संबंध में पीएमजीएसवाई की सहायक अ...