नैनीताल, अक्टूबर 12 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां नयना देवी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आए पर्यटकों ने भी मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।दूसरे नवरात्र पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में आरती और पूजा संपन्न कराई गई। इसके बाद से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई। मां नयना देवी मंदिर के साथ ही पाषाण देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी, शीतला माता मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दूसरा नवरात्र : माता ब्रह्मचारिणी के पूजन को उमड़े श्रद्धालु इस दौरान मंदिर के पुजारी बसंत बल...