नैनीताल, सितम्बर 28 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। आगामी 16 अक्तूबर से प्रस्तावित मां दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित बनाने को लेकर सोमवार को सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक गोवर्धन कीर्तन भवन में हुई। महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही आयोजन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को समय रहते अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में पूजा कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन, प्रसाद वितरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं समेत अन्य व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Gonda News: डीएम से मिला दुर्गापूजा समिति का प्रतिनिधि मंडल, उठाई मांग बैठक में उपाध्यक्ष त्रिभुवन...