नैनीताल, अक्टूबर 17 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं ने सुंदरकांड पाठ किया। विभिन्न स्कूलों और राज्यों से आए कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।सुबह 10 बजे से धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ महा सप्तमी पूजा के साथ हुआ। दोपहर में महिलाओं ने सुंदरकांड पाठ किया। बंगाल से पहुंचे शुभ चक्रवर्ती ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इस दौरान आयुष भंडारी, मंजू रौतेला, रश्मि राणा, मीनू बुधलाकोटी, तृप्ति गुहा मजूमदार, नीमा भंडारी, अमिता शाह, कुसुमलता, चित्रा शर्मा, तुलसी बिष्ट, अमित शाह, मधु बिष्ट, रेनू जलाल और हिमांशु तिवारी सहित कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, दि...