नैनीताल, अक्टूबर 10 -- Nainital News: नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर शनिवार को नैनीताल नगर मंडल ने पंत पार्क में मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दिनेश आर्य को बधाई दी। नितिन कार्की ने कहा कि साधारण दलित परिवार से आने वाले दिनेश आर्य का निर्वाचन उनके संघर्षमय सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दौरान अरविंद पड़ियार, अमिता साह, रितुल कुमार, हेमंत बेदी, भारत सिंह मेहरा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...