नैनीताल, सितम्बर 24 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। जिलेभर के ग्राम प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को भीमताल विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन को चेताया।प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने कहा, ग्राम प्रधानों का न्यूनतम मासिक मानदेय 20 हजार रुपये करने व वार्ड सदस्यों को खुली बैठक में प्रतिभाग करने पर मानदेय देने की मांग की गई है। मनरेगा/वीबी-जी राम जी योजना में श्रमिकों की ऑनलाइन उपस्थिति की बाध्यता समाप्त कर ऑफलाइन व्यवस्था लागू करने, अकुशल श्रमिकों को 600 रुपये और कुशल श्रमिकों को 800 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने संगठन ने ग्राम...