नैनीताल, अगस्त 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित करने की मांग को लेकर कुमाऊं विवि नैनीताल के प्रशासनिक भवन में जारी छात्रनेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल विवि प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद समाप्त हो गई है। शनिवार शाम से हड़ताल पर बैठे छात्रों से वार्ता के लिए रविवार को विवि के अधिकारी पहुंचे।कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन, संकायाध्यक्ष कला, विज्ञान, बायोमेडिकल साइंस, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, कुलानुशासक एवं उप परीक्षा नियंत्रक और आंदोलित विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई। आश्वस्त किया गया कि विवि की ओर से स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षाफल तीन दिन के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद जिन विद्यार्थियों के आंतरिक एवं प्रायोगिक मूल्यांकन के अंक छूट गए हैं, उनक...