Nainital News: तिलपात्र के बाद लोगों को बांटा प्रसाद
नैनीताल, अक्टूबर 22 -- Nainital News: नैनीताल। मल्लीताल श्रीराम सेवक सभा में आयोजित रामलीला महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद गुरुवार को तिलपात्र का आयोजन किया गया। इस दौरान आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार तिलपात्र कार्यक्रम कराया। जिसके बाद सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। सभा परिवार ने रामलीला महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कलाकारों, कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.