नैनीताल, अगस्त 24 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल क्षेत्र में बांज के हरे पेड़ की शाखाएं काटने का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो सामने आने पर लोगों ने वन विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की ने बताया कि तल्लीताल स्थित कुमाऊं रिट्रीट के समीप बांज के पेड़ की शाखाएं काटे जाने की शिकायत मिली थी। कुमाऊं रिट्रीट के भू-स्वामी अजय अरोड़ा ने शाखाओं की लॉपिंग को आवेदन किया था। इसके बाद समिति ने तीन शाखाओं को काटने की अनुमति दी थी। इसी के आधार पर लॉपिंग की गई है। पेड़ की शाखाएं बिना अनुमति के नहीं काटी गई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवालों के संबंध में वन विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...