नैनीताल, अगस्त 27 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नगर के तल्लीताल क्षेत्र स्थित भाबर हॉल और आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान रहे। नलों में पानी नहीं आने के कारण स्थानीय लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। क्षेत्र में प्राकृतिक जलस्रोत या हैंडपंप की सुविधा नहीं होने से लोगों को दूर से पानी लाकर काम चलाना पड़ा।क्षेत्रवासी रमेश चंद्र ने बताया कि दो दिन से टंकियां खाली पड़ी हैं। खाना बनाने और पीने के पानी तक के लिए परेशानी हो रही है। जल संस्थान को कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जल संस्थान के अभियंता अंशुल ओझा ने बताया कि बुधवार से रतन कॉटेज के पैनल में लगे पंप में बिजली संबंधी समस्या आ रही थी। इसकी जां...