नैनीताल, अक्टूबर 28 -- Nainital News: नैनीताल। डीएसबी परिसर में विद्यार्थियों के व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए गुरुवार से दो दिनी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। पीएम-उषा मेरू के सॉफ्ट कंपोनेंट एक्टिविटी के तहत प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कार्यशाला का विषय 'शेपिंग योर फ्यूचर : कॅरियर प्लानिंग एंड प्रोफेशनल ग्रोथ' रखा गया है। कार्यशाला का उद्घाटन ओल्ड आर्ट्स बिल्डिंग में किया जाएगा। प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. गीता तिवारी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॅरियर प्लानिंग, प्रोफेशनल ग्रोथ और व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाना है। बताया कि कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को कॅरियर के नए अवसरों, इंटरव्यू की तैयारी, रिज्यूमे तैयार करने और प्रोफेशनल एथिक्स के बारे में जानकारी देंगे। यह भी पढ़ें- ...