Nainital News: डीएसबी में एनसीसी कैडेट्स का रैंक समारोह आयोजित
नैनीताल, सितम्बर 3 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर स्थित 05 यूके नेवल यूनिट एनसीसी सब-यूनिट की ओर से गुरुवार को कैडेट्स का रैंक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान योग्य कैडेट्स को विभिन्न रैंक प्रदान कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने रैंक प्राप्त कैडेट्स से पद की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्व निभाने को कहा। प्रो. (लेफ्टिनेंट) रीतेश साह ने कहा कि एनसीसी केवल वर्दी और रैंक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नेतृत्व, टीम भावना, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का मंच है। समारोह में सीनियर कैडेट कैप्टन के रूप में करण सिंह राणा, कैडेट कैप्टन के रूप में वैशाली कर्नाटक, तुषार पांडे और गौरव सिंह बिष्ट को रैंक प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें- एनसीसी भर्ती में दिखा युवाओं का जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.