नैनीताल, नवम्बर 28 -- Nainital News: नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में दो शोधार्थियों ने अपनी पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न की। रीता सचान ने अपनी मौखिक परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से दी। परीक्षा शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की कुलपति प्रो. वाई विमला ने सम्पन्न कराई। रीता ने काशीपुर महाविद्यालय की डॉ. स्नेह लता और विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी के निर्देशन में 'वीड फ्लोरा एंड एलेलोपैथिक इफेक्ट ऑफ सेलेक्टेड वीड्स इन डिस्ट्रिक्ट ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड' विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। स्वाति नायडू ने 'डिस्ट्रीब्यूशन, वैरिएबिलिटी, इकोलॉजिकल एंड कंजर्वेशन स्टेटस ऑफ रोडोडेंड्रोंस इन कुमाऊं हिमालय' विषय पर शोध किया। उनकी मौखिक परीक्षा जेएनयू के प्रो. केजी सक्सेना ने ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न कराई। स्वाति ने अपना शोध ...