नैनीताल, अगस्त 9 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के रसायन विज्ञान विभाग की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आईयूपीएसी 51वीं वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में शोध प्रस्तुति दी। उन्होंने कांग्रेस में 'इफैक्ट ऑफ ग्रोथ स्टेजेस, सोयल एंड एनवायरनमेंटल फैक्टर ऑन एसेंटिल ऑयल कंपोजीशन एंड बायोलॉजिकल एक्टिविटीज ऑफ हिप्टिस सुवियोलेंसेस'विषय पर पोस्टर प्रस्तुति दी।शोध में बताया कि पौधे की वृद्धि अवस्था, मिट्टी और पर्यावरणीय कारक हिप्टिस सुवियोलेंसेस के आवश्यक तेल की संरचना और जैविक गतिविधियों को किस प्रकार प्रभावित करते हैं। अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए आयोजकों की ओर से आयशा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस यात्रा के लिए कांग्रेस आयोजकों की ओर से उन्हें ट्रैवल ग्रांट भी प्रदान क...