नैनीताल, जुलाई 20 -- Nainital News: नैनीताल। डीएसबी परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में सोमवार को बैंक का 119वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा में केक काटा गया और ग्राहकों व कर्मचारियों के बीच लड्डू वितरित किए गए। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार तथा डीएसबी परिसर के निदेशक एवं विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. ललित तिवारी ने प्रणेता पांडे, राकेश कुमार, सुप्रिया जैन, धनंजय और रवि कुमार के साथ मिलकर केक काटा। सभी ने बैंक की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से जन्मदिन गीत भी गाया। समारोह में डॉ. राशि मिगलानी, डॉ. उज्मा, कर्मचारी संघ के महासचिव विपिन कुमार, संतोष कुमार, गणेश आदि रहे। यह भी पढ़ें- बैंक ऑफ बड़ौदा ने साइबर सुरक्षा बाइक रैली निकाली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...