नैनीताल, अक्टूबर 25 -- Nainital News: नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ (डीएसए) नैनीताल की ओर से 47 वीं अंतर कार्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्तूबर से किया जाएगा। डीएसए की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए 40 वर्ष से अधिक आयु होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ियों और टीमों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर निर्धारित की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...