नैनीताल, अगस्त 3 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की नैनीताल शाखा की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष दीप चौधरी ने की, जबकि संचालन शाखा सचिव विपिन चंद्र पुरोहित ने किया। बैठक में विभागीय तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने अभियंताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए संगठन की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, अभियंताओं के हितों की रक्षा करने और संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी सहमति बनी। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुरेश डंगवाल, जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, सहायक अभियंता गोविंद जनोटी, सहायक अभियंता मन...