नैनीताल, अक्टूबर 28 -- Nainital News: भीमताल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भीमताल में भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर बुधवार को शुरू किया गया। उद्घाटन ध्वजारोहण के साथ हुआ। संस्थान के प्राचार्य सुरेश चंद्र ने प्रशिक्षु शिक्षकों को संबोधित करते हुए जीवन कौशल के विकास में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों को स्काउट-गाइड आंदोलन के सिद्धांतों, ध्वज शिष्टाचार और बच्चों के प्रगतिशील प्रशिक्षण की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रथम एवं द्वितीय सोपान के पाठ्यक्रम के तहत प्राथमिक चिकित्सा, विभिन्न प्रकार की गांठें लगाने और बंधन तैयार करने जैसे व्यावहारिक कौशलों का प्रशिक्षण भी दिय...