नैनीताल, अक्टूबर 8 -- Nainital News: नैनीताल। प्रधान डाकघर नैनीताल में डाक सप्ताह शुरू होते ही विभाग से जुड़ी विभिन्न नई योजनाओं के बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई। इस दौरान डाक सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने पर जोर दिया गया। प्रधान डाकघर मल्लीताल नैनीताल के डाकपाल इंद्र कुमार दास ने बताया कि विभाग ने डाक को शत-प्रतिशत पते तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी डाक सेवाओं की प्रासंगिकता बनी हुई है और नई तकनीकों के साथ विभाग अपनी सेवाओं में निरंतर सुधार कर रहा है। उन्होंने डाक जीवन बीमा, आधार नामांकन, स्पीड पोस्ट और बचत योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनी गई और उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में डा...