नैनीताल, अक्टूबर 15 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतिम दिन गुरुवार को डाक विभाग की ओर से शहर में पोस्टाथॉन वॉक का आयोजन किया गया। जिसके तहत तल्लीताल से ठंडी सड़क होते हुए नैना देवी मंदिर तक रैली निकाली गई। मंदिर से वापस ठंडी सड़क के रास्ते रैली तल्लीताल में संपन्न की गई।रैली को प्रवर अधीक्षक डाकघर अमित दत्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन का उद्देश्य डाक विभाग के कर्मचारियों की सहभागिता बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय डाक सप्ताह के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत आयोजित पोस्टाथॉन वॉक में विभाग के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: डाक सप्ताह में तकनीक और नवाचार पर क्विज का आयोजन इस दौरान कर्मचारियों ने आपसी सहभागिता और सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया...