नैनीताल, नवम्बर 6 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। धनतेरस पर शुक्रवार को नैनीताल के बैंकों और एटीएम से लाखों रुपये का लेनदेन किया गया। बैंकों ने त्योहार को देखते हुए पहले से ही एटीएम में कैश लोड कर दिया था, ताकि लोगों को परेशानी न हो। दिनभर में डाकघर से 15 लाख तो बैंकों से 48 लाख रुपये की निकासी हुई। नैनीताल बैंक तल्लीताल की प्रबंधक साक्षी चौहान ने बताया कि धनतेरस पर बैंक से करीब 12 लाख रुपये ग्रहकों द्वारा निकाले गए। प्रधान डाकघर मल्लीताल के पोस्टमास्टर आईके दास ने बताया कि धनतेरस पर पोस्ट ऑफिस से खाताधारकों ने करीब 15 लाख रुपये निकाले। इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंधक अर्पित ने बताया कि धनतेरस पर बैंक से करीब 3 से 4 लाख रुपये ग्राहकों ने निकाले। यह भी पढ़ें- Haldwani News: धनतेरस पर सर्राफा से लेकर ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट में बरसी धन...