नैनीताल, अक्टूबर 15 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से बीते बुधवार की देर शाम डीएसए बास्केटबॉल ग्राउंड में हैप्पी होम डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा। प्रतियोगिता में हल्द्वानी की मेनका व्यास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डांडिया क्वीन का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता में भीमताल की कल्पना करायत और नैनीताल की मीनाक्षी आर्य फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि बेस्ट कपल का पुरस्कार वैभव शाह और निशा को मिला। जूनियर वर्ग में ख्याना बिष्ट ने पहला स्थान प्राप्त किया। बेस्ट मेकअप का पुरस्कार मीनल आर्य और रूपाली भट्ट को दिया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: लिटिल स्टेप्स स्कूल में डांडिया और इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिता वह...