नैनीताल, जुलाई 6 -- Nainital News: नैनीताल। शहर में प्रवेश के दौरान टोल शुल्क को लेकर पर्यटकों और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया। उत्तर प्रदेश से आए पर्यटकों का तर्क था कि रविवार को दिए गए शुल्क के आधार पर उन्हें सोमवार को भी प्रवेश मिलना चाहिए। वहीं टोल कर्मियों ने नियमानुसार दोबारा प्रवेश के लिए पुनः शुल्क जमा करना अनिवार्य बताया। इस बात पर हुई कहासुनी के बाद मौके पर पहुंचे एएसआई सुनील ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने के बाद मामला शांत हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...