नैनीताल, जुलाई 9 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। शहर में प्रवेश को लेकर स्थानीय टैक्सी चालकों को टोल पास जारी नहीं करने से नाराज टैक्सी यूनियनों ने गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर शीघ्र पास जारी करने की मांग की। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि संबंधित विभागों की ओर से कई बार आश्वासन दिए गए, लेकिन अब तक टोल पास जारी करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इससे टैक्सी चालकों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद पंजीकृत टैक्सी वाहनों के नैनीताल शहर में प्रवेश पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने रोक लगा दी थी। उनका कहना है कि बाद में आरटीओ की ओर से प्रतिबंध हटाने की जानकारी दी गई और नगर पालिका ने शहर में संच...