नैनीताल, अगस्त 19 -- Nainital News: नैनीताल। नवंबर में प्रस्तावित शादी समारोह के लिए टेंट बुक कराने के बाद संचालक पर तय अनुसार टेंट नहीं लगाने और अग्रिम राशि वापस नहीं करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने ज्योलीकोट पुलिस को तहरीर देकर अग्रिम रकम दिलाने की मांग की है। पीड़ित किशन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रानीबाग स्थित एक टेंट हाउस के संचालक से शादी समारोह के लिए एक लाख 20 हजार रुपये में टेंट लगाने की बात तय की थी। इसके लिए दो हजार रुपये अग्रिम दिए थे। टेंट संचालक जरूरत के अनुसार टेंट लगाने को तैयार नहीं हुआ तो अग्रिम राशि वापस मांगी, लेकिन संचालक ने राशि लौटाने से इनकार कर दिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को ज्योलीकोट चौकी बुलाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...