नैनीताल, सितम्बर 3 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में लगातार हो रही बारिश के दौरान नैनीझील में भारी मात्रा में गाद और मलबा पहुंचने से प्रशासन और संबंधित विभागों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को एसडीएम, भूविज्ञानी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मल्लीताल बोट हाउस क्लब के समीप नाले और झील का निरीक्षण किया। एसडीएम ने झील में पहुंचे मलबे को निकालने के साथ ही इसके कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। शहर में सोमवार शाम से हुई तेज बारिश के दौरान नालों के जरिए बड़ी मात्रा में गाद और मलबा झील में पहुंच गया। मल्लीताल बोट हाउस क्लब के समीप नाले के मुहाने पर मलबा जमा होने से डेल्टा जैसा क्षेत्र उभर आया है। यह भी पढ़ें- Nainital News: संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखें पालिका कर्मी इससे सिंचाई विभाग की सफाई व्यवस्था पर भी स...