Nainital News: ज्योलीकोट में जलजनित बीमारियों से मौतों पर मुआवजे की मांग
नैनीताल, सितम्बर 9 -- Nainital News: भवाली। ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्रों में डायरिया व जलजनित बीमारियों के प्रकोप को लेकर लोगों में चिंता बनी है। इस संबंध में लोगों ने बुधवार को सीएम को ज्ञापन भेजकर बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता व मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही बीमारी के वास्तविक कारणों की जांच कर जिम्मेदार विभागों के स्तर पर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने को पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत करने का आग्रह किया है। इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पडियार, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, पूरन बिष्ट, विक्रम रावत, पंकज बर्गली, खजान डंगवाल, आस्था वीर आदि रहे।फोटो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.