नैनीताल, अक्टूबर 14 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस नैनीताल के बैनर तले जुटे अधिवक्ताओं ने वोट चोरी, भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने अंकिता हत्याकांड का जिक्र करते हुए दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाए। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: 26 साल बाद भी अधूरा सपनों का उत्तराखंड: ऐरी बुधवार शाम करीब चार बजे अधिवक्ता मल्लीताल स्थित ओपन एयर थिएटर परिसर में एकत्रित हुए। यहां सभा के दौरान अधिवक्ता कैलाश जोशी ने कहा कि एक ओर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है, व...