नैनीताल, जुलाई 19 -- Nainital News: गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के जोग्याड़ी गांव से रविवार को 10 सदस्यीय कांवड़ियों का दल अपनी 18वीं पैदल कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार को रवाना हुआ। श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। इस यात्रा शुरू होने से पहले गांव में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय संपन्न होने की कामना की। यात्रा दल में महेन्द्र सिंह फर्त्याल, हरवेंद्र सिंह, उमेश सिंह किरौला, मोहन सिंह बिष्ट, हिमांशु कनवाल, हरीश गिरी, हरेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन सिंह रौतेला, अनूप सिंह और विजय सिंह शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...