Nainital News: जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव 16 अक्तूबर को होगा
नैनीताल, अक्टूबर 9 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन को लेकर जिले में शुक्रवार से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। साथ ही निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया की सार्वजनिक सूचना भी जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार, समिति के 23 सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री आज शनिवार 10 अक्तूबर को भीमताल स्थित पंचास्थानि चुनावालय से होगी। 16 अक्तूबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि नैनीताल जिले में जिला पंचायत और नगरीय निकायों (नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत) के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रवार 23 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है। जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र नैनीताल से सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.