नैनीताल, नवम्बर 14 -- Nainital News: नैनीताल। स्नोव्यू वार्ड-05 में पानी का अधिक बिल आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिलों में सामान्य से बहुत अधिक राशि अंकित होने से लोगों में रोष है। इसको लेकर नगर पालिका वार्ड-05 के सभासद जितेंद्र कुमार पांडे ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान नैनीताल को पत्र लिखकर बिलों के संशोधन की मांग की है।पत्र में सभासद ने कहा है कि वार्ड क्षेत्र में अधिकांश लोगों के पानी के बिल अत्यधिक आ रहे हैं। वर्तमान में जो बिलों का मूल्य अंकित है, वह सामान्य से बहुत अधिक है। जिससे क्षेत्र के निवासियों में काफी रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासी शीघ्र ही उक्त बिलों में संशोधन कर कम करने की मांग कर रहे हैं। अन्यथा विभाग के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किए जाने हेतु बाध्य होंगे।सभासद ने जनहित को दृष्टिगत रखते हुए स्नोव्यू वार्ड...