नैनीताल, सितम्बर 4 -- Nainital News: नैनीताल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। नयना देवी मंदिर में शुक्रवार को सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में विशेष सजावट और झांकियां सजाई गईं। घर-घर में लोगों ने छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण के वेश में तैयार कर पर्व मनाया। बाजार में भी रौनक है। कपड़ा व्यापारी पीयूष अग्रवाल ने बताया कि बाजार में खूब चहल पहल रही। लोगों ने अपने बच्चों के लिए राधा-कृष्ण के परिधानों की जमकर खरीदारी की। मोर मुकुट, बांसुरी, लहंगा-चोली और पीतांबर वाले कई आकर्षक परिधान खरीदे गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में बढ़ी रौनक, सजने लगे कान्हा के दरबार यह भी पढ़ें- Gangapar News: श्रद्धा और उल्लास से मना श्रीकृ...