Nainital News: जन्माष्टमी को लेकर सजे नैनीताल के बाजार, बाल गोपाल के झूले-पोशाकों की धूम
नैनीताल, अगस्त 31 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सरोवर नगरी के बाजार सज गए हैं। पर्व में अब दो दिन शेष रहने के साथ ही मल्लीताल, तल्लीताल लोअर बाजार और बस अड्डा परिसर में लड्डू गोपाल के श्रृंगार से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी बढ़ गई है। दुकानों पर बाल गोपाल के झूले, पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, तुलसी माला और श्रृंगार किट आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।बाजार में लकड़ी के हस्तनिर्मित झूलों के साथ फोल्डिंग स्टील के झूलों की नई वैरायटी भी उपलब्ध है। इनकी कीमत 300 से 1000 रुपये तक है। वहीं लड्डू गोपाल की पोशाक 100 से 500 रुपये तक में बिक रही हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: जन्माष्टमी को लेकर कान्हा के झूले से लेकर मुकुट तक सजा बाजार पीले रंग की पोशाक, स्टोन वर्क वाली राधा-कृष्ण की जोड़ी और मोरपंख जड़ित मुकुट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.