नैनीताल, अगस्त 4 -- Nainital News: भीमताल। छोटा कैलाश में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट, सीडीओ अरविंद कुमार पांडे, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, बीडीओ हर्षित गर्ग ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मंदिर परिसर में पौधरोपण किया।ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने कहा कि छोटा कैलाश क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था का केंद्र है। देवस्थानों को हरा-भरा रखना और पर्यावरण को बचाना हम सभी का कर्तव्य है। यहां ग्राम प्रधान लीलावती, यशोदा सम्मल, नवीन पलड़िया, नंदन बोरा, विक्रम सिंह, हरीश पलड़िया, पंकज सूर्या, राजेंद्र भनवाल, नवीन पांडे, गौरव रमोला, ईश्वरी दत्त, कुंदन जीना, धीरेंद्र जीना, कमल कुल्याल, तारा रहीं। यह भी पढ़ें- Almora News: तल्ला मानिला में देवदार और सुर...