नैनीताल, सितम्बर 2 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। जल जनित रोगों की रोकथाम और क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को स्वास्थ्य विभाग की ओर से ज्योलीकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर बुधवार को छीड़ा-वीरभट्टी और ज्योलीकोट में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।छीड़ा-वीरभट्टी में आयोजित शिविर में 17 और ज्योलीकोट में नौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दोनों शिविरों में कुल 26 लोगों की जांच हुई। वहीं, पीएचसी ज्योलीकोट में 43 लोग उपचार और स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ दवाएं उपलब्ध कराईं। सीएमओ डॉ. पंत ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Na...