Nainital News: चौबीस घंटे मोबाइल ऑन रखें अधिकारी : डीएम
नैनीताल, अक्टूबर 29 -- Nainital News: नैनीताल। भारत मौसम विभाग की ओर से नैनीताल जिले में 30 अक्तूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने जनता से अपील की कि भारत मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए यात्राएं की जाएं। इस दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें। उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने, 24 घंटे मोबाइल ऑन रखने, कार्मिकों को अपने कार्य क्षेत्र में ही बने रहने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.