नैनीताल, अगस्त 3 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल ने लेक ब्रिज चुंगी, तल्लीताल पर तैनात कर्मचारियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले में कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चुंगी व्यवस्था में सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए हैं। बार एसोसिएशन के अनुसार एक अगस्त की रात लेक ब्रिज चुंगी पर अधिवक्ता स्वाति परिहार के साथ कर्मचारियों का विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत तल्लीताल थाने में दर्ज कराई गई। एसोसिएशन का कहना है कि संबंधित कर्मचारियों ने बाद में माफीनामा दिया, लेकिन चुंगी पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। ज्ञापन में चुंगी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने, सभी कर्मचारियों के लिए निर्धारित ...