Nainital News: चार लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, चार अन्य को मिली राहत
नैनीताल, जुलाई 11 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिले में शस्त्रों के दुरुपयोग एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है। चार शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा परीक्षण एवं अभिलेखों के आधार पर चार अन्य मामलों में शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही समाप्त कर दी गई है।डीएम कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार, त्रिभुवन चंद पुत्र बसंत बल्लभ, निवासी पोस्ट ऑफिस के पीछे काठगोदाम ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से एक वाहन में बैठकर सार्वजनिक स्थल पर फायरिंग किया था। शस्त्र का सार्वजनिक स्थल पर दुरुपयोग किए जाने पर आयुध अधिनियम के प्रावधानों के तहत उनके शस्त्र का लाइसेंस निरस्त किया गया है। इसके अलावा, कोतवाली रामनगर में दर्ज मामले में यह तथ्य सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.