नैनीताल, अक्टूबर 5 -- Nainital News: भीमताल। एचजीएस भीमताल परिसर में ग्राफीन एडवेंचर की ओर से कक्षा प्री-नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए चार दिवसीय साहसिक शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य महिमा भट्ट ने किया।शिविर में प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीप लाइन, बर्मा ब्रिज और टेंट लगाने जैसी साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक कार्य और टीम भावना विकसित करने वाली गतिविधियां भी कराई गईं। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को साहसिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यहां प्रशिक्षक भरत सिंह सिजवाली, रजत बोस, गणेश चिलवाल, दीपक, हरेंद्र, लक्ष्मण सिंह और शालिनी ढैला रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...