नैनीताल, जुलाई 25 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल के चार्टन लॉज में भूस्खलन क्षेत्र के स्थायी उपचार के काम में 'आपत्ति' लग गई है। जिसके चलते फिलहाल काम को रोकना पड़ा है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही ट्रीटमेंट कार्य के लिए मशीनें पहुंच गई थी, और काम शुरू कर दिया गया था।सितंबर 2023 में चार्टन लॉज क्षेत्र में हुए भूस्खलन से कई आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे। खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने 22 भवनों में रहने वाले 24 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया था। तत्काल राहत के लिए पहाड़ी पर जीआई बैग की अस्थायी सुरक्षा दीवार बनाई गई थी, जबकि स्थायी उपचार की प्रक्रिया जारी थी। यह भी पढ़ें- हिमालय में अब 'दबे पांव' आ रहीं बड़ी आपदाएं, जमीन में हलचल के बगैर उत्तराखंड में बढ़ीं घटनाएं उत्तराखंड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमें...