नैनीताल, अक्टूबर 9 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। 510 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस संजीव कुमार की अदालत ने ओखलकांडा निवासी आरोपी को दोषमुक्त करार दिया है। अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में नाकाम रहा। बचाव पक्ष की ओर से पुलिस की कार्रवाई और साक्ष्यों पर सवाल उठाए गए थे। मामले के अनुसार एक नवंबर 2020 को उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य पुलिसकर्मियों भानु प्रताप और महेश महतोलिया के साथ काठगोदाम थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थीं। कुंवरपुर में वाहनों की जांच के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर गौलापुल की ओर जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 510 ग्राम चरस बरामद होने का दावा किया गया। पुलिस ने ओखलकांडा के ग्राम टकुरा, पोस्ट तुषराड़ निवासी देवेंद...