Nainital News: ग्रामीण हिमालय हाट मेले में उमड़ा जनसैलाब, लोक संस्कृति ने बांधा समां
नैनीताल, अक्टूबर 24 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। रामगढ़ के सतोली में पांच दिवसीय 23वें ग्रामीण हिमालय हाट का आयोजन जारी है। ग्रामीण उत्पादों की खरीदारी के साथ लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं की धूम मची हुई है। आरोही संस्था की ओर से 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित हाट में दो दिनों के भीतर 600 से अधिक लोग पहुंच चुके हैं। शनिवार को नवलोक निर्माण समिति अल्मोड़ा के कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में मिसाल पेश करने वाली 'आयरन लेडी' कमला नेगी को सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध गायक पापोन के मेले में पहुंचने से भी आयोजन को खास आकर्षण मिला। हाट का शुभारंभ 23 अक्तूबर को मुख्य अतिथि एवं शिक्षाविद ज्योति प्रकाश ने किया था। अतिथियों ने सतोली वन पंचायत क्षेत्र में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.